Medical
उत्तराखण्ड

मुक्तिधाम में सेवाएं दे रहे गोपाल गिरी महाराज का निधन, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडे ने अपने साथियों के सहयोग से किया महाराज का अंतिम संस्कार

रानीखेत:-  बीते 25 वर्षों से मुक्तिधाम में अपनी सेवाएं दे रहे गोपाल गिरी महाराज का निधन हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय अंतिम संस्कार के लिए आगे आए। उन्होंने साथियों के सहयोग से महाराज का अंतिम संस्कार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत के के मुक्तिधाम में निवासरत तथा अपनी सेवा दे रहे गोपाल गिरी महाराज का आज निधन हो गया। पिछले 15 दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। बताया जा रहा है कि वह लगभग 93 वर्ष के थे। उन्होंने मुक्तिधाम में घोर तपस्या भी की थी।
उनके निधन का समाचार आते ही समाजसेवी सतीश चंद्र पांडे अपनी टीम को लेकर मुक्तिधाम पहुंच गए तथा अंतिम संस्कार का सामान जुटा कर विधि विधान पूर्वक उनका स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दिया। समाजसेवी सतीश चंद्र पांडे विगत कई वर्षों से असहाय, गरीब व लावारिसों की अंत्येष्टि करते आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉