Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कॉर्बेट से लाये गए बाघ को आज राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा, वन विभाग की विशेषज्ञ टीम जीपीएस सीसीटीवी से करेगी निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में बाघों की आबादी बढ़ाने के उद्देश्य से बाघ शिफ्टिंग परियोजना सोमवार को पूर्ण हो जाएगी। कार्बेट टाइगर रिजर्व से लाए गए पांचवें बाघ को आज बाड़े से जंगल में छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहेंगे।
यह बाघ कार्बेट के बिजरानी रेंज स्थित सांवल्दे नॉन-टूरिज्म क्षेत्र से बीते गुरुवार सुबह ट्रैंकुलाइज कर राजाजी लाया गया था। करीब पांच वर्ष का यह नर बाघ वर्तमान में मोतीचूर रेंज के विशेष बाड़े में रखा गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

राजाजी टाइगर रिजर्व के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत इस क्षेत्र में बाघों के पुनर्स्थापन की योजना को मंजूरी दी गई थी। दिसंबर 2020 में पहले बाघ को शिफ्ट किया गया था। अब तक दो नर और तीन मादा बाघ राजाजी लाए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

बाघों की निगरानी के लिए उन्हें सैटेलाइट रेडियो कॉलर पहनाए गए हैं। वन विभाग की विशेषज्ञ टीम इनकी गतिविधियों पर जीपीएस,सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉