Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

शौच करने जा रहे अधेड़ को गुलदार ने मार डाला, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पाली मल्ली में बुधवार को गुलदार ने एक अधेड़ को मार डाला, जिसका शव गांव से 200 मीटर दूर मिला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम पंचायत जौंदला के राजस्व गांव पाली मल्ली निवासी 54 वर्षीय मनबर सिंह बिष्ट सुबह करीब पांच बजे शौच को जा रहे थे। इसी बीच, वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीट कर घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में ले गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

सुबह मनबर के घर में नहीं दिखने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी उन्हें ढूंढने में जुट गए। इस दौरान रास्ते में खून के निशान, कपड़े और जूते मिलने से ग्रामीण सकते में आ गए। ग्रामीणों को एक खेत से मनबर का शव मिला जो बुरी तरह क्षत-विक्षत था। गुलदार के वार से मनबर का एक पैर भी शरीर से अलग हो गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से पूरा परिवार सदमे में है जबकि गांव में गुलदार की आमद से डर का माहौल है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि गुलदार को चिह्नित करते हुए उसे पकड़ने को पिंजरा लगा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉