Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनपद नैनीताल में 8 से 16 अगस्त तक चलाया जाएगा “विशेष स्वच्छता अभियान” सिंगल यूज प्लास्टिक का होगा एकत्रीकरण व निस्तारण, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए होगा विभिन्न टीमों का गठन

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 से 16 अगस्त तक पूरे जनपद में “विशेष स्वच्छता अभियान” चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के तहत शहरी क्षेत्रान्तर्गत नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएंगे। इसी प्रकार वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में विशेष रूप से रामनगर मार्ग चोरगलिया रोड सहित अन्य वन क्षेत्रों में कचरे की सफाई की जाएगी। पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में सघन सफाई की जाएगी। विशेष रूप से जिन स्थानों में अधिक पर्यटन गतिविधियां व आवागमन अधिक रहता है जिसमें रामनगर का रिजॉर्ट क्षेत्र, बैलपड़ाव, धानाचूली, मुक्तेश्वर, धारी, रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु तीनों क्षेत्रों हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा प्रत्येक दिन की फोटोग्राफ जियोटैग के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉