Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले पैसे, पीछा करने पर पति को कुचलने का किया प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है कि अब इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। ऐसा ही एक मामला शहर में शनिवार को देखने को मिला, जहां बदमाशों ने न सिर्फ एटीएम के अंदर पैसा निकाल रही महिला से कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लिए, बल्कि महिला से एटीएम कार्ड छीनकर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर उसके पति को कुचलने की भी कोशिश की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बंदोबस्ती देवलचौड़ निवासी नम्रता पत्नी प्रमोद सिंह ने कहा कि बीते शुक्रवार को वह पति के साथ कैंसर हॉस्पिटल के पास स्थित एक निजी अस्पताल गई थी। अस्पताल से निकलने के बाद स्कूटी सवार दंपति पैसे निकालने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर लगे एटीएम में पैसे निकालने के लिए एटीएम के अंदर दाखिल हुई और पैसे निकालने की कोशिश करने लगी। तभी दो युवक वहां पहुंच गए और पैसे फंसने की बात कहते हुए रुकने के लिए कहा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही युवक ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाहर निकल गए। नम्रता ने मशीन में फिर से एटीएम कार्ड डाला, लेकिन उसने काम नहीं किया। इस पर वह शोर मचाते हुए बाहर निकली। यह देख उनके पति प्रमोद बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। प्रमोद ने बताया कि पीछा करने पर बदमाशों ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। बताया जा रहा कि घटना के कुछ समय बाद ही एटीएम लेकर फरार बदमाशों ने उनके खाते से 68530 रुपये निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर आने पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू, अब छात्रों को मिलेगी सेमेस्टर वार फीस जमा करने की सुविधा, प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉