Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फोस्टर पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह पर युगांतर कार्यक्रम का आयोजन, स्त्री के स्वाभिमान सम्मान को लेकर बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं/ हल्दूचौड़:- एसआर पुरम हल्दूचौड़ स्थित फोस्टर पब्लिक स्कूल में तृतीय वार्षिक समारोह के अवसर पर युगांतर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्वप्रथम  डॉ. एसके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य रूप से आज के कार्यक्रम में स्त्री का सम्मान व स्वाभिमान को लेकर झलकियां प्रस्तुत की गई
नन्हे मुन्ने बच्चों ने महाभारत में हस्तिनापुर की राजसभा में द्रोपदी का अपमान और चीर हरण की गाथा उसके बाद श्रीकृष्ण का द्रोपदी के सम्मान की रक्षा करना, रामायण में राम जन्म, वनवास, श्री रामचंद्र जी का  वापसी आदि के बारे में प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति को देखकर मौजूद सभी अभिभावक खुश होने के साथ  भावुक हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

प्रधानाचार्य आकर्षिका शर्मा ने सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, कलयुग और स्त्री के स्वाभिमान सम्मान एवं आजकल के बढ़ रहे अपराधों से सावधान रहने के बारे में सभी बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

इस अवसर पर शिक्षिका तनुजा पंत, हेमा बिष्ट,आशा एवं स्टाफ के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉