Medical
उत्तराखण्ड

थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक लगी रोक

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- कुछ दिन पहले बदरीनाथ हेलीपैड पर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होने की घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। अब फाटा से केदारनाथ के लिए थंबी की हेली सेवाओं का संचालन नहीं होगा। जिन यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के लिए थंबी कंपनी से हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराए हैं। उन्हें अब दूसरी कंपनी की हेली सेवा में शिफ्ट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के चार दिन बाद सोमवार को बदरीनाथ हेलीपैड पर थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय अनियंत्रित हो गया था। हेलीकॉप्टर के पंखे खड़े वाहन से टकरा गए। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला गया। इस घटना को डीजीसीए ने गंभीरता से लिया और थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

थंबी एविएशन के माध्यम से फाटा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है। सोमवार को थंबी हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचा। यात्रियों को उतारने के बाद अन्य यात्रियों को बैठा कर फाटा के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया। थंबी एविएशन से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से अन्य कंपनी की हेली सेवाओं को शिफ्ट किया जाएगा।केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने डीजीसीए की ओर से थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर रोक लगाने की पुष्टि की है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक थंबी कंपनी के माध्यम से हेली सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉