Medical
उत्तराखण्ड

बैसाखी के अवसर पर आस्था का उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार।  हरिद्वार में बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए घाटों की ओर उमड़ने लगी। हर की पौड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। बैसाखी स्नान पर्व को लेकर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। शनिवार रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो स्नान पर्व के संपन्न होने तक जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टरों में बांटते हुए सुरक्षा का जाल बिछाया गया है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

सुरक्षा के मद्देनज़र सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही, बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड भी लगातार गश्त कर मेला क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉