Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

एक्टिवा में सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने तीन नामजद समेत आरोपियों पर मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बीते दिवस छोटी दिवाली की शाम पटेलनगर क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। इंद्रेश अस्पताल के पास बाइक और एक्टिवा सवार पांच-छह युवकों ने एक वाहन को घेरकर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की और पिछली सीट पर रखा 14 लाख रुपये नकद से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, रायवाला के हरिपुर कलां स्थित राणा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सोनी (45) शनिवार को पथरी बाग में एक प्लॉट का सौदा करने के बाद दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहे थे। उनके साथ दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर भी वाहन में मौजूद थे। दोपहर करीब 3:40 बजे उनका वाहन इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए पांच-छह युवकों ने उनका वाहन घेर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मित्तल स्टील जंक्शन पर लगी बर्तनों की भारी सेल, दीपावली के अवसर पर दी जा रही है 10 से 30 प्रतिशत की छूट
Ad

आरोप है कि युवकों ने वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच हमलावर पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को दिया दीपावली का तोहफा, पेंशन वृद्धि की घोषणा, पत्रकार कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर की दस करोड़
Ad

राजेश कुमार सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में सिद्धांत बडोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक सिंह शेखावत को नामजद किया है। साथ ही चार-पांच अन्य लोगों के भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद जानकारी जुटाने पर इन लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने रविवार दोपहर मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉