Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद, अब ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को  बुधवार सुबह 8:30 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। अब शीतकाल में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कपाट बंद होने से पहले मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर नजदीकी मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पहुंचाया गया, जहां कचरे का पृथक्करण कर उसका निस्तारण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

धाम में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पंचायत के सफाई मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

आज बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उधर, चारधाम यात्रा के एक अन्य प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट भी बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर के कपाट सुबह 10:28 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बंद होंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन भवन में गार्ड के साथ मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान किया बरामद

यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे निर्धारित किया गया है।

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल और प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं को मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर मिलता रहेगा। शीतकाल के दौरान खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉