Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत, पुलिस महकमे में शोक का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत हो गई। उनकी निजी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा मंगलवार सुबह थाने से अपनी चौकी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से पहले बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी निजी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

हादसा होते देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर विनोद शर्मा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

विनोद शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। अपने कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित स्वभाव के कारण वह विभाग में सम्मानित अधिकारियों में गिने जाते थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें एक समर्पित, साहसी और जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉