Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कृष्णा हॉस्पिटल में सौंदर्य चिकित्सा विभाग एंव वेलनेस सेन्टर स्किनथेटिक्स का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  कृष्णा हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में सौंदर्य चिकित्सा विभाग एंव वेलनेस सेन्टर स्किनथेटिक्स का आज डॉ० पवलीन खुराना मोरदानी के नेतृत्व में शुभारंभ हुआ। यह जानकारी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जेएस खुराना ने दी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्किनथेटिक्स का 2014 से सौंदर्य उपचार में भरोसेमंद नाम रहा है। पहले यह एडोनिया लेजर एण्ड वेलनेस सेंटर के नाम से जाना जाता था। अब स्किनथेटिक्स नये नाम और आधुनिक तकनीक के साथ विश्व स्तरीय के इलाज प्रदान कर रहा है। अब नयी चिकित्सा पद्धति जापानी फेशियल, पीडीआरएन (त्वचा की कोशिकाओं को फिर से सक्रिय करता है जिससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है) और एक्सोसम (इस उपचार में एक्सोसोम को कोशिकाओं से एकत्र किया जाता है। फिर उन्हें शरीर के प्रभावित हिस्सों में इंजेक्ट किया जाता है जैसे त्वचा के लिए या बालों के झड़ने के उपचार में यह उपचार त्वचा को पुनः जीवंत करने, झुर्रियों को कम करने, त्वचा के रंग को सुधारने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक होता है) से त्वचा और बालों का इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कुमाऊँ क्षेत्र में ये अत्याधुनिक तकनीक पहली बार शुरू हुई है। क्लीनिक में मनोवैज्ञानिक हरप्रीत नरूला की देखरेख में मनोविज्ञान का परामर्श भी प्रदान किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉