Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राशन कार्ड की ई- केवाईसी नहीं कराई है तो हो जाइए सावधान: आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले लाभ से हो सकते हैं वंचित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादूनः- जिन लोगों ने अभी तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो उनको सावधान हो जाना चाहिए। देहरादून में ऐसे उपभोक्ताओं को न सिर्फ सरकारी राशन से वंचित होना पड़ सकता है, बल्कि आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त इलाज का लाभ भी बंद हो सकता है। जिले में करीब 10 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिससे उनकी पात्रता पर खतरा मंडरा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार, राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है। जो उपभोक्ता समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

राशन कार्ड निरस्त होने का सीधा असर आयुष्मान योजना पर भी पड़ेगा। दरअसल, इस योजना में पात्रता तय करने के लिए राशन कार्ड एक प्रमुख दस्तावेज है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों का डाटा पूर्ति विभाग की वेबसाइट से लिया जाता है। ऐसे में यदि राशन कार्ड अमान्य हो जाता है, तो व्यक्ति स्वतः ही योजना से बाहर हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए कई बार जागरूक किया जा चुका है। राशन विक्रेताओं के माध्यम से भी लोगों तक संदेश पहुंचाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जाएगी और जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉