Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

हादसा अपडेट: रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत 24 घायल, घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज की बस भीमताल के निकट आज अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए और चार की मौत हो गई, हादसे की सूचना के बाद रेस्क्यू कार्य जारी थे। नैनीताल पुलिस से जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रही एक रोडवेज बस, भीमताल के पास अनियंत्रित होकर आमडाली के निकट गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टीम द्वारा 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया था। अभी तक हादसे में 04 लोगों (01 बच्चा, 02 महिला और 01 पुरूष) की मौत की पुष्टि की गई है। 21 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

पुलिस और अन्य राहत बचाव दल एसडीआरएफ, फायर सहित स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में जुटे थे। समाचार लिखे जाने तक हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी, टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉