Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने फूड कोर्ट संचालकों के साथ की बैठक, अनुबंध की शर्तों के अनुपालन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर की चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नगर निगम सभागार में शहर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बाजार एवं फूड कोर्ट संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, अनुबंध की शर्तों के अनुपालन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम के साथ किए गए अनुबंध की सभी शर्तों एवं नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से SWM Rules-2026 के अनुरूप कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फूड कोर्ट एवं बाजार संचालकों का सहयोग जनसुविधाओं के विस्तार और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

महापौर ने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। स्वच्छता और जनहित से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कर अधीक्षक महेश पाठक, नोडल मार्केटिंग अनुभाग गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अधिकारी एवं फूड कोर्ट संचालक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉