Medical
उत्तराखण्ड

दुकानों में लगी आग, स्कूटी सहित अन्य सामान जलकर राख, ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी का माहौल, प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

यमुनोत्री:- यमुनोत्री धाम  खरसाली गांव में देर रात अचानक आग लगने से चार परिवारों का बड़ा नुकसान हुआ। आग में दुकानों, कारपेंटर की मशीनों, रसोईघर, अन्न भंडार और स्कूटी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना से ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम प्रधान नीतू उनियाल ने बताया कि आग लगने के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, प्रभावित परिवारों का अनुमानित नुकसान लाखों रुपए में है। उन्होंने प्रशासन से आग पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की वजह से रात भर गांव में तनाव और परेशानी का माहौल रहा। प्रभावित परिवार फिलहाल अस्थायी तौर पर अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों ने आपसी मदद से प्रभावितों की मदद करने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार का आरोपों के बाद जिला पर्यटन अधिकारी को किया निलंबित, पर्यटन सचिव ने दिए निलंबन के आदेश
Ad

प्रशासन ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित परिवारों की राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकतानुसार आग पीड़ितों को वित्तीय सहायता और पुनर्वास में मदद प्रदान की जाएगी।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉