Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निर्माणाधीन भवन में गार्ड के साथ मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- निर्माणाधीन भवन में तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे के उपकरण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपियों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के कॉपर वायर के दो डिब्बे और करीब छह किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर मिली है।
बीती 6 नवंबर को हीरानगर चौकी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में घुसे आरोपियों ने वहां तैनात गार्ड के साथ मारपीट की और बिजली के कॉपर वायर के साथ सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर लूटकर फरार हो गए। मामले में चिकित्सक आवास, एसटीएच हल्द्वानी निवासी डॉ. अरुण जोशी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी कर आरोपियों की पहचान की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने मामले में राजपुरा वार्ड नंबर-13 निवासी आदेश कुमार (30), विकास कश्यप (24), शिवम कश्यप (23) और कमल घोष उर्फ बिल्लू सांडा (20) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के चार एमएम और 2.5 एमएम के कॉपर वायर के दो डिब्बे तथा करीब छह किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएससी परिसर में 25 वर्षीय प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, संबंधित लोगों से पूछताछ जारी

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौर कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित नाथ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉