Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी नैनीताल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर किया विशेष पूजन, शस्त्रों व औजारों की विधि विधान से की पूजा, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शस्त्रों, औजारों और मशीनों को सम्मानपूर्वक सजाकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर उनकी कार्य क्षमता और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

ADVERTISEMENTS Ad


         पूजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं।
     एसएसपी नैनीताल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन न केवल कार्य कौशल और समर्पण को बढ़ावा देता है, बल्कि पुलिस बल की सेवा भावना और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी प्रेरणा प्रदान करता है।
       इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों, चौकियों सहित अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्रागारों और वर्कशॉप में औजारों व उपकरणों की पूजा अर्चना की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

      इस अवसर पर एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी सीसीआर  हिम्मत अधिकारी, उपनिरीक्षक केवल राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉