Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर एवं भोजन माताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके योगदान को देखते हुए मानदेय में वृद्धि का निर्णय सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएससी परिसर में 25 वर्षीय प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, संबंधित लोगों से पूछताछ जारी
Ad

उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। मानदेय में वृद्धि होने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ प्रदेश के हर वर्ग के हित में लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉