उत्तराखण्डनैनीताल
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, 85 वाहनों के हुए चालान

ADVERTISEMENTS
नैनीताल:- राजस्व, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी के मध्य सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान किए गए।
ADVERTISEMENTS
उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाना तथा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाना है।
साथ ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाकर उनकी यात्रा को सुखद और यादगार बनाना प्रशासन की प्राथमिकता में है, ताकि पर्यटक यहां से सुखद अनुभव और खूबसूरत यादें लेकर लौटें।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











