Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

स्पीड ब्रेकर बना परेशानी का सबब,15 मिनट के अंदर हुए सात एक्सीडेंट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में हुए इनोवा कार हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस हादसे के बाद शहर में कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। लेकिन घंटाघर के पास बनाया गया स्पीड ब्रेकर अब लोगों के लिए आफत बन गया है। घंटाघर चौराहे पर बने ब्रेकर के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

घंटाघर चौराहे पर बना स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गलत तरीके से बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण कई हादसे हो गए हैं। बीते दिन इस स्पीड ब्रेकर के कारण महज 15 मिनट के अंदर ही यहां 7 ऐक्सिडेंट हो गए थे। जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

घंटाघर चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ हादसों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीडब्लूडी सचिव डॉ पंकज पांडेय ने इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही पूछा गया है कि स्पीड ब्रेकर बनाते समय यातायात के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉