Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

चारधाम यात्रा: तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश से गोरखपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन (04304) के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 21 जून तक प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 03:20 बजे योगनगरी स्टेशन से रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से पूर्वी उत्तर प्रदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

अन्य दो स्पेशल ट्रेनें भी संचालित:
• योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर (04302):
यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को अपराह्न 03:20 बजे रवाना होती है। इसका संचालन 15 जुलाई तक किया जाएगा।
• योगनगरी ऋषिकेश से हुबली (07364):
यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 06:15 बजे रवाना होती है और 29 सितंबर तक संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से देश के विभिन्न हिस्सों से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की यह पहल सराहनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉