Medical
उत्तराखण्डचंपावत

संविदा कर्मी पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत। बाराकोट विकास खंड कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी पर एक महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं आरोपी भी दो बच्चों का बाप है। महिला का आरोप है कि जब वह ब्लाक कार्यालय के समीप कैंटीन चलाती थी, तब आरोपी ने उसे झांसे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बाराकोट ब्लाक कार्यालय में संविदा पर कार्यरत पंकज फर्त्याल पर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया है महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म गर्भपात की धारा 64(1),88,115 (2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

तहरीर में महिला ने बताया वह वर्ष 2022 में बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन चलती थी। आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए तथा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया है। महिला के दो बच्चे हैं और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। वहीं आरोपी भी शादीशुदा है। उसके भी दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉