Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट, युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के परिवार एवं सहयोगियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-   देश- विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ फिल्म की प्रोड्यूसर 21 वर्षीय अनूप्रिया नागर, उनके परिजनों द्वारा जिन्हें इंडियन youngest producer के रूप में पहचान मिली है, एवम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष – कार्तिक पालीवाल ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर अनूप्रिया नागर ने श्री कैंची धाम की महिमा एवं बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक महिमा का बखान करते हुए धाम के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। उन्होंने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी अंतिम विदाई, सूचना विभाग सहित मीडिया जगत एवं विभिन्न विभागों में शोक की लहर
Ad

दर्शन के उपरांत फिल्म हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में वर्तमान में दर्शकों के बीच देश विदेश में लोकप्रिय फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के संबंध में जानकारी साझा की तथा फिल्म की विषय वस्तु एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था, संस्कार एवं बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास के संबंध में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई: छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा फिल्म प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो से सम्मानित किया गया तथा फिल्म की सफलता और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्री कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। उन्होंने कहा कि बाबा की पावन भूमि श्री कैंची धाम में आकर दर्शन करना सौभाग्य की बात है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉