Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती का किया विरोध, विधायक सुमित हृदयेश से समर्थन देने का किया अनुरोध, सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के द्वारा प्रदेश के सभी 13 जिलों में प्रधानाचार्य सीधी विभागीय भर्ती के विरोध और शत-प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में, कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी एवं जनपद कार्यकारिणी नैनीताल का एक शिष्टमंडल विधायक सुमित हृदयेश से मिलने पहुँचा। उन्होंने अपनी न्यायोचित मांगों पर विधायक से समर्थन प्रदान करने का अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिष्टमंडल ने विधायक के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर सीधी विभागीय भर्ती को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाए। प्रधानाचार्य पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति व्यवस्था लागू की जाए। स्थानांतरण नीति में आवश्यक सुधार किए जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने शिक्षक संघ की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल समर्थन पत्र जारी करते हुए सरकार से आग्रह किया कि संघ की इन न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज ही शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से सरकार के समक्ष उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

संघ के पदाधिकारियों ने विधायक के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेगी।

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मदन गिरी गोस्वामी, कविता कपकोटी, महेश जोशी, गोकुल मर्तोलिया, गिरीश कांडपाल, राजेंद्र सिंह परवाल, विवेक पांडे, राजेश बेलवाल, कन्नू जोशी, प्रमोद चंद्र भट्ट, त्रिलोक बृजवाशी, धीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद जोशी सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉