Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आये आमने-सामने, विवाद में 22 साल के छात्र की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रेमनगर क्षेत्र में युवाओं के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक 22 साल की छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 23 मार्च की रात सूचना मिली थी कि प्रेमनगर के केहरी गांव में कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई है। जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान ही छात्र ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

मृतक छात्र की पहचान दिव्यांशु जाटराना (22) पुत्र अमित जाटराना निवासी मुज्जफरनगर हाल निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। कॉलेज में लंबे समय से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद और रंजिश के चल रही थी। इसी रंजिश ने 23 मार्च को झगड़े का रूप ले लिया। जिसमें दिव्यांशु गंभीर घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य युवकों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान युवराज कुमार (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी बिहार (बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र), मधुर खंडेलवाल (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी उधम सिंह नगर (बी.टैक 3rd ईयर का छात्र) और शिवम शर्मा (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी बिहार (बी.टैक 3rd ईयर का छात्र ) के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉