Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर सुखोई 30 लड़ाकू विमान की तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लेंडिंग, बरेली से इंजीनियरों की टीम पहुंची देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के चलते जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सोमवार को यह विमान सुबह बरेली से उड़ान भरकर प्रशिक्षण मिशन पर था।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए देहरादून एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग का निर्णय लिया। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि फाइटर जेट को तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर उतारा गया है। बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून पहुंच चुकी है और विमान की जांच व मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

बताया जा रहा है कि विमान को टर्मिनल से कुछ दूरी पर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है। गौरतलब है कि अप्रैल 2018 में भी सुखोई विमानों ने दून एयरपोर्ट से अभ्यास उड़ानें भरी थीं, लेकिन यह पहला अवसर है जब किसी तकनीकी खराबी के कारण सुखोई विमान ने यहां आपात लैंडिंग करनी पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉