Medical
उत्तराखण्डचंपावतधर्म/संस्कृति

देवीधुरा मेले की तैयारियां शुरू, 5 से 16 अगस्त तक होगा मेला, “बग्वाल” 9 अगस्त को, भाग लेने वाले चारों खामों के लोगों को ड्रेस कोड का पालन कर लगानी होगी आईडी

ADVERTISEMENTS Ad

देवीधुरा:- पाषाण युद्ध के लिए विख्यात देवीधुरा मेला 5 से 16 अगस्त तक होगा। मेले का मुख्य आकर्षण ‘बग्वाल’ 9 अगस्त को होगी। बाराही धाम में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में चार खाम, सात थोक एवं मंदिर कमेटी तथा जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वर्ष मेले में सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त किए जाएंगे। बाहर से आने वाले व्यापारियों को अपना नाम दुकान के बाहर चस्पा करना होगा तथा पुलिस पहले से ही सभी का चरित्र सत्यापन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मेला क्षेत्र में इस बार यातायात की सुगम व्यवस्था होगी तथा त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए सीओ चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस की व्यवस्था रहेगी। पूरा मेला क्षेत्र सीटीटीवी की निगरानी में होगा। जबकि एलईडी स्क्रीन की संख्या गतवर्ष की तुलना में दोगुना की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के संचालन में लगभग 3 घंटे तक चली बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट , चमियाल खाम के गंगा सिंह चमियाल, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र लमगड़िया श्रीगुरो भोपाल सिंह बिष्ट के अलावा चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल जिलों के पड़तीदार गांवों के लोग भी शामिल थे। मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह बिष्ट, चेतन भईया, चंदन बिष्ट, हयात सिंह, विशन चम्याल, दीपक चम्याल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति का भावपूर्ण स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

मेले के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि इस मेले के प्रति देश के लोगों कि दिलचस्पी बढ़ने से हमारी जिम्मेवारियां भी बढ़ती जा रही है। ‘बग्वाल’ में भाग लेने वाले चारों खामों के लोगों को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन कर अपनी आईडी लगानी होगी। उन्होंने इस बात पर संतोष एवं गर्व का अनुभव किया कि उन्हें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के रूप में ऐसी जोड़ी मिली है जो इतनी आस्थावान है कि वह अपने अनुभव व ज्ञान के अनुसार मेले को और भव्य व दिव्य रूप देना चाहते हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपने स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक मेले की ख्याति मैंने सुनी थी, लेकिन मां बाराही ने मुझे उन्हें अपनी सेवा के लिए ही यहां भेज दिया है। जो मेरे लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने चार खाम सात ठोक के लोगों को बधाई दी कि जो अपने पूर्वजों की शताब्दियों से चली आ रही परंपराओं को सजोए हुए हैं। डीएम ने कहा मेले की व्यवस्थाओं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं होगी तथा यहां आने वाला हर श्रद्धालु का हम सब ‘मेहमान’ की तरह स्वागत करेंगे। एसपी अजय गणपति ने कहा गत वर्ष मुझे मंदिर के दर्शन के समय ऐसी अलौकिक दिव्य अनुभूति हुई, जिससे इस स्थान की प्रति मेरा भावात्मक लगाव भी बन गया है। इस वर्ष मेले कि यातायात व्यवस्था का ऐसा प्लान पुलिस बना रही है जिससे कि मेले में गतवर्षों की तुलना कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉