उत्तराखण्डनैनीताल
फड़ ठेला संगठन ने नगर निगम में किया विरोध प्रदर्शन, उत्पीड़न का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। शहर में फड़ ठेला संगठन ने नगर निगम में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम के खिलाफ गरीब फड़ ठेला व्यवसाइयों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
ADVERTISEMENTS
नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है। वेडिंग जोन और नॉन वेडिंग जोन को प्रशासन आज तक नहीं बन पाया और हर बार प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल के अभाव में फड़ और ठेला वालों कौन नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है सिटी मजिस्ट्रेट छापेमारी कर उनके चालान और सामान जब्त कर रहे हैं जबकि नगर निगम ने उन्हें वेंडिंग जोन करार दिया है। हर बार प्रशासन का वेंडिंग जोन बदल जाता है। ऐसे में भारत सरकार की योजना से लोन प्राप्त कर काम कर रहे फड़ और ठेला स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
ADVERTISEMENTS










