Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय जनपद भ्रमण के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय जनपद भ्रमण व प्रवास के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जिला सभागार कक्ष, नैनीताल में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 3 व 4 नवंबर को माननीय राष्ट्रपति का दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में राष्ट्रपति के जनपद भ्रमण को सुव्यवस्थित ढंग से सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए और सभी को निर्देशित किया गया कि दायित्व का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। अधिकारियों को पूर्व से ही व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी, नदी एवं नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Ad

जिलाधिकारी ने जल संस्थान को पानी की उच्च व्यवस्था करने, विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर अबाध विद्युत व्यवस्था आदि, नगर पालिका को साफ-सफाई, नगर में लाइटिंग आदि के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय राष्ट्रपति के भ्रमण के लिए तय रूट प्लान पर सड़क किनारे समस्या उत्पन्न करने वाली अनावश्यक सामग्रियां न पड़ी हो।

यह भी पढ़ें 👉  यूटीयू पेपर लीक मामले में दोषी सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, अब एफआईआर होगी दर्ज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस चिकित्सा दल, कार्डियोलॉजिस्ट, फिजिशियन आदि चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं को पूर्व से ही सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खान-पान की जिम्मेदारी दी। भारत दूरसंचार विभाग को कनेक्टिविटी की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, समस्त उपजिलाधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, एसपी सिटी नैनीताल, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉