Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम योगी की मां की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे अस्पताल, उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मां से मिलने गोरखपुर से उत्तराखंड पहुंचे उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपनी माता की कुशलक्षेम ली। अस्पताल में भर्ती उनकी माता को लेकर हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ हेम चन्द्रा ने बताया कि सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी उम्र के लिहाज से कई तरह की परेशानी हो जाती है। पर अभी वह काफी हद तक ठीक हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी के आगमन लेकर उत्तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट है। अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सावित्री देवी की उम्र करीब 85 साल है। इससे पहले, 7 जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनकी आंखों में परेशानी हुई थी। 16 जून को सीएम उनसे मिलने पहुंचे थे। उनसे 20 मिनट तक मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉