Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुनी जनता की समस्याएं, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी, समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता देवनाथ मिश्रा सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी के पेंशन का प्रकरण सामने आया उक्त प्रकरण का मौके पर निस्तारण करते हुए कार्यवाही कराई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी प्रकार दुर्गा कोरंगा जेल रोड हल्द्वानी ने पारिवारिक परेशानी संबंधित मामला रखा जिस पर मौके पर ही सुलह समझौते से मामले का निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी सुनीता सागुड़ी द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर अपनी समस्या रखी जिसका त्वरित निस्तारण हेतु तहसीलदार को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता जयश्री जोशी मल्ला ऊंचापुल द्वारा जमीनी विवाद का मामला रखा गया जिसका निस्तारण तहसीलदार को करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला, उपचार जारी

शिकायतकर्ता त्रिलोचन निवासी ओखलकांडा द्वारा जन जन की सरकार में दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु जांच कराने के उपरांत अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई, इस संबंध में तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित पात्र व्यक्ति को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिन्होंने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

शिकायतकर्ता नसीमा पत्नी नन्हे शाह संतोषपुर बाजपुर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा गांव के एक व्यक्ति से 2 वर्ष के लिए व्याज पर धनराशि ली गई थी जिसके बदले जमीन की रजिस्ट्री गिरवी रखी थी सम्पूर्ण धनराशि वापस करने के बाद भी सम्बंधित व्यक्ति भूमि के कागज वापस नहीं दे रहा है, इस संबंध में आयुक्त द्वारा तहसीलदार बाजपुर और थाना प्रभारी बाजपुर को आज ही संबंधित विधवा महिला को संबंधित व्यक्ति से जमीन के मूल दस्तावेज वापस दिलाने के निर्देश देते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता राम प्रसाद पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी लालकुआं द्वारा शिकायत दर्ज की गई उन्होंने अवगत कराया कि उनका एक माह का विद्युत बिल ₹26000 विद्युत विभाग द्वारा दिया गया, इस संबंध में मौके पर विद्युत विभाग से आए अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि मीटर खराब होने के कारण रीडिंग अधिक आ गई थी जिसे ठीक कर लिया गया है, अब बिल 8000 रुपये था जिसे उपभोक्ता द्वारा जमा भी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र, आम जनता को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

शिकायतकर्ता राधा बिष्ट निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी ने  पैतृक संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने की शिकायत दर्ज की इस संबंध में कुमाऊँ आयुक्त द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी को उक्त प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता आदेश कुमार टंडन निवासी नया बाजार हल्द्वानी ने बैंक में ऋण चुकाने बावजूद भी ऋण के एवज में बंधक रखी भूमि को मुक्त करने की शिकायत दर्ज की जिसका निस्तारण करने के आदेश संबंधित बैंक प्रबंधक व तहसीलदार हल्द्वानी को दिए गए।

हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही संज्ञान लेकर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉