Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड मामलों में वृद्धि, प्रदेश सरकार सतर्क, जांच और इलाज की तैयारी के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून :- देश के विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए राज्य में कोविड लक्षण वाले सभी मरीजों की रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी कोविड जांच केंद्रों पर रैपिड टेस्ट और आरटी-पीसीआर किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को पूरी तरह से तैयार रखने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

बैठक में महानिदेशक चिकित्सा डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज शर्मा और दून मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आरएस बिष्ट उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोविड संक्रमण नियंत्रण में है, सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी जिलों के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड के इलाज और रोकथाम हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉