Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लाखों के जेवरात चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेवरात भी किये बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  पुलिस ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के  खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का पर्दाफाश कर चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। यह जेवरात घर से चोरी कर गौला नदी के पास गड्ढे में छुपाये थे। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को पुरूस्कृत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक आठ मार्च को शिकायतकर्ता अजीम खान पुत्र वहीद खान निवासी देवला तल्ला पजाया कुँवरपुर चौराहा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया था कि छह मार्च को अपने परिवार के साथ नबाबगंज बरेली गया था। आठ मार्च को घर वापस आने पर पाया कि के घर का ताला टूटा है और घर के अन्दर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी को खोलकर देखने पर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर आदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।  जॉच उपनिरीक्षक मनोज कुमार के सुपुर्द की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने उक्त घटना के खुलासे के सम्बन्ध में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित किये जाने के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

टीमों ने घटना स्थल के आस पास एवं सम्भावित स्थानों पर लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। जिसके फलस्वरूप 27 मार्च को तीन शातिर चोरों को देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर चौराहा काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना एक दिन पहले अभियुक्तों ने वादी के मकान में ताला लगा देख रैकी की थी । सात मार्च की रात्रि करीब 11.30 बजे अभियुक्तों ने वादी के घर का तोला तोड़ वादी की आलमारी से सभी आभूषण चोरी कर रास्ते में पकड़े जाने के डर से सभी आभूषण गौला नदी के पास जंगल में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिये। आज काफी समय बाद मामला शांत समझने पर उक्त अभियुक्त माल को निकालकर ले जा रहे थे पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500 रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में देवेन्द्र थापा उर्फ़ राहुल थापा पुत्र लाल सिंह थापा निवासी करायल फूलचौड़ थाना हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, उज्जवल सिंह परगाई पुत्र नंदन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी प्रेम विहार थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष, संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी कृष्णा फार्म हाउस के सामने देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने जेवर सोने का रानी हार 22 कैरट, चौकर हार 22 कैरट, सोने की नथ 22 कैरेट, सोने के 2 अदद कान के टॉप्स, चाँदी की पायल, चाँदी की नजरी, चाँदी का नोट, पैन कार्ड बरामद किए।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिह बिष्ट, उपनिरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा,

उपनिरीक्षक फिरोज आलम साईबर सैल, उपनिरीक्षक अरुण सिह राणा प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा, कांस्टेबल भानू प्रताप काठगोदाम, अशोक रावत काठगोदाम, सुरेन्द्र सिह काठगोदाम, प्रेम प्रकाश काठगोदाम टीका राम काठगोदाम, अरविन्द बिष्ट सर्विलांस एसओजी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉