Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद: युवक ने की दोस्त की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:-  स्मैक का इंजेक्शन तैयार करने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को गटर में फेंककर छिपा दिया और मृतक की जेब से 2300 रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिए। तीन दिन से लापता 20 वर्षीय अभय उर्फ लल्लू की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल जा चुका है और करीब एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

वार्ड 17 शिव कॉलोनी निवासी रवि पुत्र स्व. मनोज कुमार ने सोमवार को अपने छोटे भाई अभय (20) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रवि ने पुलिस को बताया था कि अभय सात नवंबर की रात करीब नौ बजे घूमने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिव कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता ने अभय का मोबाइल फोन उसके परिजनों को लौटाया था। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक संजय पर गहराया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में संजय ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी ने बताया कि सात नवंबर को वह और अभय स्मैक का सेवन करने के लिए इंजेक्शन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक इंजेक्शन गिर गया और बचे हुए इंजेक्शन को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर संजय ने पहले अभय का गला दबाया और फिर उसके लोअर के नाड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएससी परिसर में 25 वर्षीय प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, संबंधित लोगों से पूछताछ जारी

हत्या के बाद आरोपी ने अभय की जेब से 2300 रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिए। इसके बाद शव को घटनास्थल से करीब 15 से 20 मीटर दूर एक गटर में फेंककर छिपा दिया, ताकि वारदात का पता न चल सके।

कोतवाल कमल लुंठी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव और हत्या में इस्तेमाल लोअर का नाड़ा बरामद कर लिया है। आरोपी के पास से 600 रुपये भी मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि बाकी 1700 रुपये दीपावली पर खर्च कर दिए थे।

अभय के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को परिजन और कॉलोनी वासी कोतवाली पहुंचे और एसएसआई केसी आर्य से मुलाकात कर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की थी। इस दौरान अभय का भाई रवि और भाजपा नेता भुवन जोशी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉