Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डीएवी स्कूल में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने बालिकाओं की समस्याएं सुनीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशानुसार स्कूलों में दूसरे चरण में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की कार्यशाला शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को डीएवी स्कूल हल्द्वानी में कार्यशाला का आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला और बाल विकास विभाग नैनीताल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत “बालिकाओं ने असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण” विषय में कार्यशाला आयोजित की  जिसमें विभिन्न विभाग से आए हुए अधिकारियों ने बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। बाल विकास अधिकारी शिल्पा जोशी को बालिकाओं से वार्ता करते हुए ऐसे स्थानों के बारे में पूछा जहां पर वह असुरक्षित महसूस करती हैं। साथ ही अपना नंबर भी साझा किया। बताया कि पिछली कार्यशालाओं में चिन्हित स्थानों पर समस्त संबंधित विभागों द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है, साथ ही उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट को बताया कि कोई बालिका तीन दिन से अधिक बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित है, तो उनके अभिभावक से शीघ्र संपर्क स्थापित करें। बालिकाओं से पिछली कार्यशाला का फीडबैक भी लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

सुपरवाइजर प्रियंका आर्या ने बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा की जानकारी दी। प्रोबेशन कार्यालय से काउंसलर तबस्सुम ने बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बालिकाओं ने विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया और साथ ही बताया गया कि चिन्हित जगहों पर आराजत्व झुंड बनाकर कुछ बैंक्वेट हॉल, दुकानों, होटल्स एवं ठेलों पर खड़े रहते हैं। कार्यशाला में बालिकाओं ने कुछ सुझाव भी पेश किए जैसे साइबर अपराध से सम्बन्धित कार्यशाला, अभिभावक एवं बालकों के लिए कार्यशाला, शराब की दुकानों, ढाबों, होटलों का लगातार निरीक्षण, बाइक एवं गाड़ियों को तेजी से दौड़ाने पर कार्यवाही, बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग,, चिन्हित जगह पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग, गलियों में स्ट्रीट लाइट, ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड पर एवम अन्य चिन्हित स्थानों पर गश्त आदि। इस कार्यशाला में चिन्हित स्थानों और कारणों के साथ समिति अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदया को प्रेषित करेगी जिससे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

इन कार्यक्रमों को दोबारा शुरू करने का उद्देश्य पहले हुई कार्यशाला का फीडबैक एवं नई जगह चिन्हित करना है। जिससे भय मुक्त वातावरण बन सके जहां बालिकाएं स्वयं को असुरक्षित न महसूस करें और विश्वास के साथ कहीं भी आ जा सके, उन्हें आने-जाने में भय ना लगे और जिस भी क्षेत्र में छेड़छाड़ या बच्चियों को असुरक्षा महसूस हुई है उनमें जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षिकायें, बालिकाएं, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉