Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आशिमा गोयल बनी हल्द्वानी की नगर आयुक्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। निर्वाचन आयोग की टीम के प्रदेश दौरे से ठीक तीन दिन पहले बुधवार को सरकार ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत 30 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाने के निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच हुए इस फेरबदल को चुनावी तैयारियों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

तबादला सूची में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। हल्द्वानी नगर निगम को भी नया नगर आयुक्त मिला है। आशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है। वहीं, हल्द्वानी के नगर आयुक्त परितोष वर्मा को काशीपुर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईएएस अधिकारियों में हुए बदलाव

ADVERTISEMENTS Ad

आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे। अभिनव शाह को सीडीओ देहरादून से अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। दीपक सैनी को सीडीओ पिथौरागढ़ से सीडीओ देहरादून और प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास से सीडीओ पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 12 कार्मिकों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण के दिए निर्देश

है।

प्रतीक्षारत अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा बनाया गया है। दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की से सीडीओ चमोली और राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून से सीडीओ उत्तरकाशी भेजा गया है। गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से रुड़की तथा दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से काशीपुर स्थानांतरित किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

पीसीएस अधिकारियों में जीवन सिंह नन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर बनाया गया है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा से हटाकर अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल भेजा गया है।

अभिषेक त्रिपाठी को सीडीओ चमोली से निदेशक पंचायती राज, रामजी शरण शर्मा को सीडीओ अल्मोड़ा से अपर निदेशक आईटीडीए और जय भारत सिंह को सीडीओ उत्तरकाशी से अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय बनाया गया है। तीर्थपाल सिंह अपर निदेशक आईटीडीए के पद पर बने रहेंगे।

श्याम सिंह राणा को एडीएम रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त देहरादून, नारायण सिंह नबियाल को एडीएम बागेश्वर से एडीएम चमोली और विवेक प्रकाश को एडीएम चमोली से अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक युग में दुर्लभ निदान पद्धतिः हल्द्वानी में अब भी जीवंत है सदियों पुरानी नाड़ी वैद्य परंपरा

कुंभ मेला और नगर निगमों में भी हुए बदलाव

पंकज कुमार उपाध्याय को एडीएम ऊधमसिंह नगर से अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है। कौस्तुभ मिश्र को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऊधमसिंह नगर से उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर भेजा गया है। स्मृता परमार को एडीएम देहरादून एवं सीएएलए से नगर आयुक्त रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त काशीपुर से एडीएम बागेश्वर तथा निर्मला बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर एवं उप सचिव मुख्यमंत्री से एडीएम (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार से एडीएम देहरादून एवं सीएएलए की

जिम्मेदारी दी गई है।

नूपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से नगर आयुक्त रुद्रपुरकमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से एडीएम रुद्रप्रयाग और विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी से नगर आयुक्त काशीपुर और गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त रुड़की से अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉