Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने चलाया सत्यापन और चेकिंग अभियान, जिले को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने की ओर बढ़ते कदम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिले को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में  किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बीते दिवस सत्यापन अभियान में निम्नवत कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

> जिसमें कुल 293 लोगों का सत्यापन किया गया।

> सत्यापन न करने पर 51 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही और पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 9750 रुपये जुर्माना किया गया

कुल भवन स्वामी चालान 12 व्यक्तियों पर (06 लालकुआं क्षेत्र, 06 काठगोदाम क्षेत्र)

कुल जुर्माना – ₹1,20,000 और इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से संदिग्ध स्थानों की गहनता से तलाशी ली गई। थाना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत कालीचौड़, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन बाजार हल्द्वानी एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड की भूमिका अपराध की रोकथाम एवं साक्ष्य संकलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

> नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपद वासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉