उत्तराखंड में शासन ने फिर किया एक बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 डिप्टी कलेक्टर समेत 24 अधिकारियों के तबादले

देहरादून:- उत्तराखंड में शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सिविल सेवा के 22 डिप्टी कलेक्टरों समेत 24 अधिकारियों के तबादले किये हैं। शासन के इस फैसले से कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्मिक विभाग के अनुसचिव टीएच खान की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, अपर्णा ढौंढियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। जबकि मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं निगरानी, पंतनगर के साथ ही पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने राजकुमार पांडेय, अभय प्रताप सिंह और मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। नैनीताल जिले में शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडेय और अमृता शर्मा को तैनाती दी गई है।

हरिद्वार में कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।
अन्य जिलों में जयबीर सिंह और बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी, देवानंद को पौड़ी और नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी, सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग तथा कृष्णा त्रिपाठी को चमोली में तैनात किया गया है।










