Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लगातार बारिश के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय, ग्रामीण सड़कों से मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले में हो रही लगातार बारिश को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के मैदानी क्षेत्रों पर बाढ़ चौकियों को एक्टिव किया गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के कारण ग्रामीण संपर्क मार्ग में मलबा आने की सूचना प्राप्त हुई है। लगभग दो दर्जन के आसपास सड़कें अवरुद्ध हैं। सभी स्थानों पर जेसीबी एवं अन्य मशीनें लगाई गई हैं। बारिश थमते ही आवागमन सुचारू करने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी  ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जो नागरिक नदी-नालों के किनारे, जल स्रोतों के किनारे या तेज बहाव वाली बरसाती नदियों के किनारे रह रहे हैं, वे इस समय घर के अंदर रहें, सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। कॉज-वे  और बरसाती नालों में जाने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील

जो पर्यटक और यात्री यात्रा कर रहे हैं, वे भी सुरक्षित यातायात करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों, एहतियात और सुरक्षा उपायों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों को तत्काल बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉