Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी: कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन का मिलन” बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली, हल्द्वानी में “सेवा संकल्प” अभियान के अंतर्गत आयोजित “आंगन का मिलन” कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट ने शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण का केंद्र न रहें, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए जागरूकता एवं संवाद का सशक्त मंच बनें। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर तक चलने वाला यह महाभियान सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक टॉपर छात्र-छात्रा, चाहे वह लड़की हो या लड़का, को सरकार की ओर से लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। साथ ही इंटरमीडिएट के बाद डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार छात्र संघ चुनावों में बेटियों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शहर में डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग
Ad

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम का गंभीरता से क्रियान्वयन करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, फोटो-वीडियोग्राफी कर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जाए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। गोद भराई कार्यक्रम के अंतर्गत 4 लाभार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए फल वितरित किए गए तथा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी, दवाओं का किया वितरण

शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय तल्ली हल्द्वानी को शीघ्र ही एक अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर निदेशक डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक निश्चल पांडे, भाजपा महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट, मंडल अध्यक्ष युगल शर्मा, पूर्व मंडी समितिअध्यक्ष मनोज शाह दिनेश खुल्बे, बाल विकास परियोजना अधिकारी किरन जोशी जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा खण्ड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय मीनाआर्य डॉ. रिचा शुक्ला, डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सुपरवाइजर पूनम गोस्वामी सहित विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां, आशा कार्यकर्तियां, छात्र-छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉