Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रामनगर एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल का हाई स्कूल में शानदार प्रदर्शन: 500 में 491 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम किया रोशन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परीक्षा परिणाम जारी किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

डॉ मुकुल कुमार सती ने बताया कि इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूलः 1,12,266 छात्र, इंटरमीडिएट: 1,02,986 छात्र हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। छात्रः 88.03%, छात्राएं: 96.08%, इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

इंटरमीडिएट का परिणाम

इंटरमीडिएट में कुल पास प्रतिशत 85.11% दर्ज किया गया। छात्रः 81.93%, छात्राएं: 88.09%, यहां भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

सुधार परीक्षा के नतीजे भी जारी

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। इसमें 847 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल: 382 में से 239 उत्तीर्ण, इंटरमीडिएटः 464 में से 279 उत्तीर्ण

ऐसे देखें रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पर जाकर देख सकते हैं।

मेहनत का मिला इनाम

टॉपर अक्षत गोपाल की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉