Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में अधिकारियों की ली बैठक, बरसात में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए भीमताल विकास भवन सभागार में लोक निर्माण विभाग  पेयजल, सिंचाई, विद्युत, सिचाई, व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि बरसात शुरू होने से पहले शहरो में जलभराव और आपदा से निपटने की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ मै आपदा से बंद होने पर मोटर मार्गो को खोलने हेतु मोटर मार्गो पर जेसीबी मशीने खड़ी करने, जलभराव की समस्या का समाधान नालों की सफाई ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे-बड़े नालों की सिल्ट (मलबे) की सफाई, नदियों का डाइवर्जन तय समय पर पूरी की जाए ताकि भारी बारिश में पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना
Ad

जिन मुख्य मार्गों और चौराहों पर पानी जमा होता है, वहां तत्काल ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाए। सड़कों की मरम्मत और भूस्खलन प्रबंधन गड्ढामुक्त सड़कें बरसात से पहले सभी मुख्य और लिंक मार्गों के गड्ढों को भरने का काम पूरा किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय या ढलान वाले क्षेत्रों में जहां भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है, वहां मलबे को तुरंत हटाने के लिए जेसीबी  और पोकलैंड मशीनें पहले से तैनात की जाएं।

तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली के पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तुरंत बहाली के लिए रिस्पॉन्स टीम तैयार रहे। पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित हो। बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  परिणय वाटिका हल्द्वानी में होगा "हरेला क्वीन", सावन क्वीन का भव्य आयोजन, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि”तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बरसात के दौरान अधिकारियों की सुस्ती के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ी या जलभराव की स्थिति पैदा हुई, मोटर मार्ग बंद रहे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को भीमताल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉