Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, निर्देश जारी, संबंधित अधिकारियों की होगी जवाबदेही

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अब अनिवार्य हो गया है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल ने इस संबंध में  निर्देश जारी हैं। यह आदेश अपर निदेशकों और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक जिले में शत-प्रतिशत शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही स्कूल स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अभिभावकों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा विभाग ने छात्र, शिक्षक और अभिभावक-तीनों श्रेणियों में न्यूनतम 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण लक्ष्य तय किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय लक्ष्य हासिल न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

विभाग ने सभी जिलों को इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉