Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्नि वीरों की भर्ती में 10% आरक्षण, धर्मांतरण कानून और सख्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 26 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकार ने अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया। यह आरक्षण समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में मिलेगा। शर्त के अनुसार उम्मीदवार उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। अगले वर्ष रिटायर होने वाले अग्निवीरों को 850 पदों पर अवसर मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

आरक्षण के दायरे में अग्निशमन व नागरिक पुलिस (कांस्टेबल/उपनिरीक्षक), कारागार पुलिस सेवा (बंदी रक्षक), वन विभाग (वन रक्षक), राजस्व पुलिस (पटवारी), आबकारी पुलिस बल और परिवहन विभाग (प्रर्वतन दल) के पद शामिल रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में धर्मांतरण कानून को और कड़ा करने के लिए संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। नए प्रावधानों के तहत सजा की अवधि 10 साल से बढ़ाकर 14 साल कर दी गई है, जबकि कुछ मामलों में यह 20 साल तक हो सकती है। जुर्माना राशि 50 हजार से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा, लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को नैनबाग के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देने का फैसला भी लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉