Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिरूद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा पर आए यात्रियों के दल से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी, तीन नामजद लोगों के साथ अज्ञात हेली कंपनी पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  केदारनाथ यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के 25 यात्रियों के दल से हेलिकॉप्टर टिकट के लिए लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के साथ ही अज्ञात हेली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को गुप्तकाशी पहुंचे पेंटा रत्नाकर निवासी आंध्र प्रदेश ने पुलिस से शिकायत की कि उनका 25 सदस्यीय दल एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आया है। दल से यात्रा पैकेज के साथ केदारनाथ धाम के लिए 15 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से हेलिकॉप्टर टिकट का किराया भी लिया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई गांव में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, खेतों तक पानी पहुंचना हुआ बंद, समाजसेवी राहुल दरम्वाल पहुंचे मौक़े पर, तत्काल कार्य शुरू कराने की मांग
Ad

रविवार को वह गंगोत्री से गुप्तकाशी पहुंचे तो संबंधित ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने उन्हें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर टिकट दिलाने के लिए 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से अतिरिक्त धनराशि की मांग की। जो उन्होंने संबंधित खातों में ऑनलाइन जमा करा दी। सोमवार को जब वह धाम जाने के लिए तैयार हुए तो उन्हें कोई टिकट नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिता की हत्या के मामले में बेटा दोषी करार, अदालत ने सुनाई कठोर आजीवन कारावास की सजा

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष कुमार निवासी दिल्ली, पोटनोरू रामाराव निवासी गांधीनगर, पारालाकेमुंदी, गजपति ओडिशा और सहारा टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक आशीष निवासी करोलबाग, दिल्ली के अलावा अज्ञात हेली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉