Medical
उत्तराखण्डचमोली

सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की की भारी भीड़, 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:-  सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। यात्रा की शुरुआत 25 मई से हुई थी और अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। बरसात के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। इस दौरान घाटी का प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हिम सरोवर के आसपास ब्रह्मकमल सहित विभिन्न प्रजातियों के दुर्लभ फूल खिले हुए हैं, जो यात्रा को और भी मनोहारी बना रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
प्रशासन व ट्रस्ट की ओर से तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉