Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दिल्ली से आ रही कार की डंपर से टक्कर, कार चालक की दर्दनाक मौत, महिला समेत तीन घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार को अज्ञात डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। जिसमें दो को रैफर कर दिया है और वहीं मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली के रहने वाले जगत सिंह, उनकी पत्नी सुनीता और साले विक्रम सिंह पुत्र आंनद सिंह के साथ चौखुटिया अल्मोड़ा जा रहे थे। दिल्ली से वह कार संख्या यूके-11टीए-2745 में सवार थे। जिसका चालक सुरेंद्र सिंह निवासी चौखुटिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे सभी दिल्ली से चले। मंगलवार सुबह पांच बजे काशीपुर हाईवे पर चिल्किया के समीप पहुंचे, तभी सामने आते डंपर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल सभी को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। हादसे में घायल सुनीता और विक्रम की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर डंपर को हिरासत में ले लिया है।
एसएसआई  मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोअर पीसीएस भर्ती में देरी पर युवाओं का फूटा गुस्सा, आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा धीमी गति से इंटरव्यू लेने का कोई औचित्य नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉