Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर लालकुआं विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुंआ:- पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर लालकुंआ विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सैकडों लोगों  को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये तथा लोगों को जागरूक कर लाभान्वित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का आगाज क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया। डॉ बिष्ट ने कहा सरकार समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभाविन्त कर कर रही है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने प्रतिभाग किया गया। डा. बिष्ट ने कहा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से जो ऊर्जा मिली है आगे भविष्य में और बेहतर कार्य समाज के लिए किये जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष” पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां दी गई वहीं 40 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये तथा 38 लोगों के राशन कार्ड में सुधारीकरण एवं अपडेट का कार्य भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

इस अवसर पर लालकुआं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, स्कूलों के बच्चों के साथ मातृशक्ति उपस्थित थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉