Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: बेकाबू सिटी बस ने किनारे चल रहे लोगों को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल, चालक को दौरा पड़ने की आशंका, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-   पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित लालपुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक सिटी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई, जिससे छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक को अचानक दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क पर तड़पते रहे घायल

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

हादसा इतना भयावह था कि कई लोग सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन चालक रुकने को तैयार नहीं था। हालात को देखते हुए पुलिस कर्मियों को सड़क से गुजर रहे वाहनों को जबरन रुकवाना पड़ा, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा ना सके ।

स्थिति और भी गंभीर तब हो गई जब समय पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से भी राहत कार्य में सहयोग किया।

मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा लंबा जाम

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा होगए। सड़क पर घायल पड़े लोगों और क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर हर कोई सहम गया। दुर्घटना के चलते क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक बाधित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने अस्पतालों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चालक की चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दर्घटना वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉